पहाड़ के बोयल गांव में दहशत..घर में सो रहे बच्चे पर झपटा गुलदार

बोयल गांव में गुलदार ने घर में घुसकर 15 साल के किशोर पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Leopard Pithoragarh: Leopard in Pithoragarh Boyle village
Image: Leopard in Pithoragarh Boyle village

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के चौतरफा दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि जंगल में रहने वाले जीवों की भी जान पर बन आई है। शिकार की तलाश में जंगली जानवर मानव बस्तियों का रुख कर रहे हैं, इंसानों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले का है। जहां गुलदार ने घर में घुसकर 15 साल के किशोर पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेरीनाग के गंगोलीहाट क्षेत्र की है। जहां गुलदार की बढ़ती धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां बोयल गांव में बीती रात गुलदार ने घर में घुसकर एक 15 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। घायल किशोर का नाम धीरज सिंह (15) पुत्र दान सिंह, निवासी बोयल बताया जा रहा है। बीती रात धीरज घर में सोया हुआ था, तभी गुलदार घर में दाखिल हो गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें..लग गया 1 हफ्ते का लॉकडाउन
धीरज अपना बचाव कर पाता, इससे पहले ही गुलदार उस पर झपट पड़ा। धीरज की चीख-पुकार सुनकर परिजन उसके कमरे की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को पास आते देख गुलदार भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो धीरज लहूलुहान हालत में कराहता मिला। आनन-फानन में परिजन किशोर को हॉस्पिटल ले गये, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोग शाम होने से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। वो कई मवेशियों को मार चुका है, अब घर में घुसकर लोगों पर हमला करने लगा है। इस बारे में वन विभाग से शिकायत भी की गई है, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई। ग्रामीण गुलदार के खौफ में जीने को मजबूर हैं।