उत्तराखंड: 7 जिलों के 90 इलाकों में फूटा कोरोना बम..यहां भूलकर भी मत जाना

कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश के 7 जिलों में 90 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus uttarakhand: Containment zone in uttarakhand
Image: Containment zone in uttarakhand

देहरादून: राज्य सरकार की हर कोशिश के बावजूद प्रदेश में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा। महाकुंभ के आयोजन के बाद कोरोना संक्रमण के प्रसार में तेजी आई है। देहरादून और हरिद्वार समेत सभी मैदानी जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है। संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। इस वक्त प्रदेश के 7 जिलों में 90 इलाके सील हैं। देहरादून जिले में कुल 44 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में नारायण विहार, हरियाली एंक्लेव, दीपनगर, गायत्री विहार, सुमनपुरी, दून स्कूल, द्वारकापुरी, रेसकोर्स, फॉरेस्ट कॉलेज, खुड़बुड़ा मोहल्ला, वेल्हम गर्ल्स स्कूल और स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग हॉस्टल समेत 35 इलाके सील हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इतिहास में पहली बार..अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट
विकासनगर में ग्राम सहसपुर, होप टाउन गर्ल्स स्कूल और ग्राम शंकरपुर समेत 6 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में न्यू जाटव बस्ती, मसूरी में तिब्बतन होम्स बिल्डिंग और डोईवाला में वार्ड नंबर-13 कंटेनमेंट जोन है। हरिद्वार के रुड़की में आईआईटी रुड़की कैंपस के 4 क्षेत्रों समेत 6 इलाके सील हैं। लक्सर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और ग्राम गोरधनपुर सील हैं। नैनीताल में 26 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में बदरीपुरा, हरिपुर, देव विहार, नीलकंठ कॉलोनी समेत 19 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नैनीताल में जवाहर नवोदय विद्यालय, आर्यभट्ट वेधशाला और कुमाऊं विश्वविद्यालय के हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। रामनगर में पंपापुरी और लालकुआं में ग्राम हरिपुर कंटेनमेंट जोन है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोटद्वार से पौड़ी जा रही बस में हुआ तेज धमाका..युवक की दर्दनाक मौत
पौड़ी के श्रीनगर में होटल चंद्रलोक, स्वर्ग आश्रम और परमार्थ निकेतन कंटेनमेंट जोन हैं। उत्तरकाशी के भटवाड़ी में ग्राम बाड़ाहाट सील है। यहां डुंडा में भी दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस तरह उत्तरकाशी में कुल तीन कंटेनमेंट जोन हैं। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में वार्ड नंबर-1 सील है। चंपावत में पहले 3 इलाके सील थे, अब यहां 5 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में ग्राम बोड़ाघाट और रोडवेज कॉलोनी सील हैं। लोहाघाट में भी 2 इलाके सील हैं। इस तरह 7 जिलों में 90 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। प्रशासन के अगले आदेश तक यहां रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। जरूरत के सामान की आपूर्ति प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। वहीं बात करें प्रदेश में संक्रमण के मामलों की तो सोमवार को कोरोना के 2160 नए केस मिले। सोमवार को प्रदेश में 24 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।