Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर स्थित नर्सिंग कालेज में पढ़ रहे 37 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित हुई है, जिसके बाद सभी छात्राओं को कॉलेज में ही आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग पौड़ी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले 3 छात्राएं व एक स्टाफ पोसिटिव आये थे। जिसके बाद 100 छात्र-छात्राओं का सैंपल लिया गया था जिसमें कि 37 छात्राएं कोरोना पोजिटिव आयी है। सभी छात्राओं को कॉलेज में ही आइसोलेट किया गया है। साथ ही दवाइयां भी सभी को मुहैया करवा दी गई है और कालेज प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि पीपीई किट पहनकर छात्राओं को पोष्टिक भोजन मुहैया करवाया जाय। पौड़ी जनपद में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब इस संक्रमण से छात्राएं भी नहीं बच पाई हैं पौड़ी श्रीनगर मोटर मार्ग पर स्थित है। नर्सिंग कॉलेज में 37 छात्र- छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आयी हैं जिसके बाद सभी छात्राओं को कालेज में ही आइसोलेट कर दिया गया है।