Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 4807 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब मौत के आंकड़े की तरफ बढ़ते हैं। आज उत्तराखंड में 34 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा विवेकानंद अस्पताल नैनीताल में 3 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 13 लोगों की मौत हो गई है। मिलिट्री अस्पताल रुड़की और मिलिट्री अस्पताल देहरादून में 2 मरीजों की मौत होती है। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में 3 मरीजों की मौत हुई है। हिमालयन अस्पताल देहरादून में दो लोगों की मौत हो गई है। इस एनर्जी अस्पताल देहरादून में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर में 3 मरीजोम की मौत हुई है। नीलकंठ हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक मरीज की मौत हुई है। कैलाश अस्पताल देहरादून में एक मरीज की मौत हुई है। उजाला अस्पताल काशीपुर में एक मरीज की मौत हुई है। हरिद्वार मेट्रो अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। उत्तराखंड में अब तक कुल 1953 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है। देहरादून में अब तक 1105 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
देहरादून के बाद सबसे अधिक मृत्यु नैनीताल जिले में हुई है जहां पर 282 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
नैनीताल के बाद सबसे अधिक मृत्यु दर हरिद्वार में दर्ज हुई है जहां पर 198 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए।
यूएस नगर में 132 मरीजों की मृत्यु हुई है।
पौड़ी गढ़वाल में 65, पिथौरागढ़ में 48, अल्मोड़ा में 29 संक्रमितों ने अब तक दम तोड़ा है।
बागेश्वर जिले में 17, उत्तरकाशी में 18, टिहरी गढ़वाल में 19, चमोली में 19, रुद्रप्रयाग में 10 और चंपावत में 11 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।