Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण चरम पर है। ऐसे में सरकार द्वारा एहतियातन जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अगर आप किसी काम से हाल ही में उत्तराखंड से बाहर गए, तो लौटने पर आपको सात दिन क्वारंटाइन रहना होगा। इसकी स्वास्थ्य विभाग मानिटरिंग करेगा। ऐसे लोग बाहर जाने के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों ने आने वाले लोगों को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों को बीते 72 घंटे कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। देहरादून डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे संक्रमित व्यक्ति जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे व्यक्ति होम आइसोलेशन में जाने के लिए वेबसाइट https://dsclservices.org.in/self-isolation.php पर आवेदन कर पंजीकरण करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग खुद उनकी मानिटरिंग करेगा। इसके अलावा दवा और अन्य व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग करेगा।