उत्तराखंड: पुरुषों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है कोरोना..जानिए वजह

उत्तराखंड में कोरोना वायरस पुरुषों के लिए अधिक जानलेवा साबित हो रहा है और महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा संख्या में दम तोड़ रहे हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus more dangerous for men in Uttarakhand
Image: Coronavirus more dangerous for men in Uttarakhand

चम्पावत: उत्तराखंड में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रहे उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर के बीच संक्रमितों के साथ लगातार मृत्यु दर भी बढ़ रहा है जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। बीते बुधवार को उत्तराखंड में 34 लोगों ने दम तोड़ा। इसके बाद मृत्यु का आंकड़ा 1953 पहुंच गया है। कोरोना की यह लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक और शक्तिशाली है और तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। कोविड के इस दूसरे स्ट्रेन में मृत्यु दर लगातार बढ़ रहा है और राज्य में लोग दम तोड़ रहे हैं। मृत्यु दर में गौर करने वाली बात यह है कि महिलाओं से अधिक मृत्यु इसमें पुरुषों की हो रही है। जी हां, 1 सप्ताह के भीतर उत्तराखंड में कुल 56 महिलाओं ने दम तोड़ा तो वहीं 104 पुरुषों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हेल्थ विभाग के बुलेटिन के आधार पर यह चौंका देने वाला आंकड़ा सामने आया है और विशेषज्ञ भी इस बात से इंकार नहीं कर पा रहे हैं कि कोरोना वायरस पुरुषों के लिए अधिक घातक साबित हो रहा है और पुरुष ज्यादा संख्या में दम तोड़ रहे हैं।

19 अप्रैल को छोड़कर हर दिन महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की मृत्यु ज्यादा हुई है। 19 अप्रैल को राज्य में 13 महिलाओं एवं 11 पुरुषों की मौत हुई। पुरुषों में भी 21 से लेकर 40 वर्ष तक के उम्र वाले मौत की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं जबकि महिलाओं में उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच में है। कोरोना का यह नया प्रकार युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है और अब तक कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। खास कर कि 21 से लेकर 40 वर्ष तक के पुरुषों में इसका प्रभाव सबसे अधिक देखा गया है और विशेषज्ञों की माने तो पुरुषों के स्तर पर लापरवाही अधिक बरती जा रही है। दून अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर केसी पंत का कहना है कि पुरुषों में ब्लड प्रेशर और शुगर समेत तमाम बीमारियां महिलाओं की अपेक्षा अधिक रहती है। आगे पढ़िए

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के बीच में मृत्यु दर अधिक होने का एक कारण यह भी है कि वे शराब का सेवन करते हैं, स्मोकिंग और पान मसाला आदि का सेवन भी करते रहते हैं जिस वजह से उनको यह समस्या अधिक होती है। यही कारण है कि महिलाओं की अपेक्षा उत्तराखंड में पुरुष इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं और दम तोड़ रहे हैं। चलिए आपको आंकड़ों से अवगत कराते हैं। बात करते हैं 15 अप्रैल की तो 15 अप्रैल को प्रदेश में 4 महिलाओं एवं 5 पुरुषों ने दम तोड़ा। वहीं 16 अप्रैल को यह आंकड़ा 6 महिला और 11 पुरुष था। 17 अप्रैल को 15 महिलाओं एवं 22 पुरुषों ने दम तोड़ा। 18 अप्रैल को 3 महिलाओं एवं 9 पुरुषों में राज्य में दम तोड़ा। 19 अप्रैल को महिलाओं का आंकड़ा ज्यादा था। 19 अप्रैल को राज्य में 13 महिलाओं एवं 11 पुरुषों ने दम तोड़ा। वहीं 20 अप्रैल को 6 महिलाओं एवं 21 पुरुषों ने राज्य में दम तोड़ा और 21 अप्रैल को 9 महिलाओं एवं 25 पुरुषों में राज्य में दम तोड़ा। 1 सप्ताह के भीतर कुल 56 महिलाओं की मृत्यु हुई है तो वही 104 पुरुषों को अपनी जान गंवानी पड़ी।