Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में अगले 3 दिन सभी ऑफिस बंद रहेंगे। जी हां प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। है इसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आज भी 19 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि देहरादून में करीब-करीब सभी आईसीयू फुल हो गए हैं और यहां यूपी से भी मरीज भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल से 3 दिनों के लिए सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे और इस दौरान सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि जल्द ही 1500 ऑक्सीजन बेड तैयार किए जाएंगे और प्राइवेट अस्पतालों में 70 फ़ीसदी बेड कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे। फिलहाल आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि कल से उत्तराखंड में 3 दिन के लिए सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और इस दौरान सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।