Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के साथ जिंदगी एक बार फिर थमने लगी है। संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने तीन दिन के लिए सभी सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रविवार तक सभी कार्यालय बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तर ही खुले रहेंगे। जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से सख्ती भी बढ़ने लगी है। हालांकि राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हां, संक्रमण रोकथाम के लिए जो दिशा-निर्देश जारी हुए हैं, उनका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में कई जरूरी फैसले लिए गए। अब प्रदेश में होने वाले विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अधिकतम लोगों की संख्या 50 तय कर दी गई है।