Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में कोरोना से हाल बुरे हैं। लगातार बढ़ते संक्रमित मरीज और लगातार बढ़ता मौत का आंकड़ा डरा रहा है। ऐसे में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। देहरादून कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने हेतु अगले दो दिन तक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। हर वार्ड के हर मोहल्ले, हर सड़क, हर गली में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा। देहरादून नगर निगम द्वारा ये कार्रवाई की जा रही है। ये सैनिटाइजेशन अभियान अलग अलग चरणों में चलेगा। पहले फेज़ में 24 अप्रैल 50 वार्डों में सैनिटाइजर का छिडकाव कराया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज में 25 अप्रैल को बाकी 50 वार्डों में छिडकाव किया जाएगा। नगर आयुक्त ने शहर की जनता से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।