खतरा: उत्तराखंड में आज 4339 लोग कोरोना पॉजिटिव, 49 लोगों की मौत..देहरादून में बुरा हाल

आज उत्तराखंड में मौत के आंकड़े ने भी हर रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज कुल मिलाकर 49 लोगों की मौत हुई।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 23 april
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 23 april

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस वास्तव में भयानक रूप ले रहा है। उत्तराखंड में आज 4339 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज उत्तराखंड में मौत के आंकड़े ने भी हर रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज कुल मिलाकर 49 लोगों की मौत हुई। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1179 लोग स्वस्थ होकर घर लौट हैं। देहरादून और हरिद्वार में बुरा हाल है। देहरादून में आज 1605 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 1115 नए मामले सामने आए। इसके अलावा अल्मोड़ा में 171, बागेश्वर में 34, चमोली में 184, चंपावत में 187, नैनीताल में 317, पौड़ी गढ़वाल में 243, पिथौरागढ़ से 40, रुद्रप्रयाग से 35, टिहरी गढ़वाल से 78, उधम सिंह नगर से 332 और उत्तरकाशी से 38 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन ओं की संख्या बढ़कर 144 हो गई है।