Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने एक अहम निर्णय लिया है। प्रदेश में आज यानी कि शुक्रवार से सभी बैंकों के समय में बदलाव किया गया है और आज से ग्राहकों के लिए सभी बैंक सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। जी हां, 2 बजे के बाद किसी भी बैंक में ग्राहक को एंट्री नहीं दी जाएगी और उनका काम नहीं हो पाएगा। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई भी काम है तो उसको दोपहर 2 बजे से पहले-पहले निपटा लें। 2 बजे ग्राहकों के लिए बैंक बंद हो जाएंगे और 4 बजे तक बैंक के कर्मचारी अपना काम-काज निबटाएंगे और 4 बजे के बाद प्रदेश के सभी बैंक बंद हो जाएंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंकों को इस बारे में सूचना भेज दी है और बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों ने इस फैसले की सराहना की है। यह आदेश 23 अप्रैल से 15 मई तक लागू रहेगा। 15 मई के बाद बैंक फिर से निर्धारित समय पर खुलेंगे। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आगे पढ़िए