Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में कोरोना के चलते हाहाकार मचा है। अस्पतालों और लैब समेत अन्य केंद्रों में कोरोना जांच कराने के लिए लोगों की कतारें लगी हैं। अस्पतालों पर जबरदस्त दबाव है। मरीजों को बेड नहीं मिल रहे। समय पर इलाज न मिलने से कई मरीजों की जान पर बन आई है। हर तरफ डर का माहौल है। गुरुवार को 24 घंटों के दौरान देहरादून जिले में 1564 नए कोरोना केस मिले। जैसे-जैसे राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कोरोना जांच कराने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह हाल केवल राजधानी देहरादून में ही नहीं बल्कि अन्य शहरों में भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दून जिला प्रशासन ने जिले में 35 कोविड टेस्टिंग सेंटर की सूची जारी की है। सूची में इनके मोबाइल नंबर, पता और प्रभारी के नाम दिए गए हैं। सेंटर में आरटीपीसीआर या एंटीजन किस तरह की जांच हो रही है, इसका भी ब्योरा दिया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने तीन निजी लैबों को कोविड जांच के लिए सैंपल के होम कलेक्शन की अनुमति दे दी है। एसआरएल लैब, डॉ.लाल पैथ लैब और बौंठियाल पैथ लैब को इसकी अनुमति दी गई है। फिलहाल ये अनुमति सिर्फ दून जिले के लिए है। आगे आप जांच केंद्रों की लिस्ट, पता और संबंधित मोबाइल नंबर देख सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए इस लिस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि वो जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी केंद्र में कोरोना जांच करा सकें।