Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। खबर जाम छलकाने वालों के लिए झटका साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा आम बाजार की तरह 2:00 बजे ही शराब की दुकानों को भी बंद कर दिया जाए। दरअसल इससे पहले कई जगहों से ये शिकायतें आ रही थी कि शराब की दुकानों को खुला रखा जा रहा है। लोग सवाल कर रहे थे कि आखिर शराब की दुकानों को 2 बजे बाद भी क्यों खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ कह दिया कि किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के ख़तरे में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा