Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: राज्य में कोरोना के कारण स्थितियां बेकाबू हो रही हैं। अब तक प्रदेश में 1,51,801 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड में प्रतिदिन 4000 से भी अधिक केस रोज मिल रहे हैं जो कि चिंताजनक है। वहीं प्रदेश में बढ़ते हुए कोविड केसों को देखते हुए आज मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ अहम फैसलों पर निर्णय हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार यानी कि आज प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है। हालात बेहद बेकाबू हैं जिस वजह से प्रदेश के कई मंत्री प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल बैठक में लॉकडाउन को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से सीएम तीरथ सिंह रावत के ऊपर निर्भर करता है। लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के स्तर से ही होना है।