देहरादून में बुरा हाल..अब तक 51,352 संक्रमित, 1209 लोगों की मौत..60 इलाके सील

देहरादून जिले में अब तक 51,353 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक इलाके भी देहरादून में ही सील किए गए हैं। जानिए दून का हाल
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: dehradun Coronavirus latest update 26 april
Image: dehradun Coronavirus latest update 26 april

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के कारण हालत बेकाबू हो रहे हैं। लगातार राज्य में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 1,51,801 पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 1,10,664 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब राज्य में 35,864 एक्टिव केस बचे हुए हैं। राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा बुरे हाल हो रखे हैं और हर दिन देहरादून में सैकड़ों लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बीते रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में अब तक 51,353 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस वक्त जिले में 12,084 एक्टिव केस मौजूद हैं। देहरादून में अब तक 37,607 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून में मृत्यु दर भी सभी जिलों के मुकाबले सबसे अधिक है। देहरादून में अब तक 1209 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण रोकथाम के लिए जिला प्रशासन देहरादून में इलाकों को सील करने में जुटा हुआ है। यहां 60 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में ही बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें - पहाड़ की खूबसूरती और ये शानदार वीडियो, सुपरहिट हुआ ‘नेगी दा’ का नया गीत..आप भी देखिए
देहरादून शहर में कुल 53 इलाके सील हैं। जिनमें अधोईवाला, मोहिनी रोड, दून स्कूल, बंजारावाला माफी, द्वारकापुरी, इंद्र नगर, रेसकोर्स , महेंद्र विहार, सीडीए कॉलोनी, फॉरेस्ट कॉलेज, कॉन्वेंट रोड, खुड़बुड़ा मोहल्ला, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, राजपुर रोड, नव विहार, सरदार भगवान सिंह पीजी इंस्टीट्यूट, इंद्र रोड, तिब्बतन होम्स बिल्डिंग, ग्राम गुजराड़ा, आसरा बॉयज शेल्टर होम, मोहित विहार, ग्रेस एकेडमी, कारगी बंजारावाला, स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कालिका विहार, शीशम हॉस्टल, बसंत विहार, सत्य विहार, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, जेपी होटल, 104 सालावाला, तिब्बतन कॉलोनी, राजपुर रोड, इंद्र रोड, परिजात एंक्लेव, वृंदावन विहार, पीसीएस कॉलोनी राजमति निवास, टैगोर भवन, सरस्वती विहार, सीनियर आवास वेल्हम गर्ल्स हॉस्टल, भागीरथीपुरम जाखन, डिफेंस कॉलोनी, द्रोण पुरी, हेल्थ सेंटर एतान सीनियर स्कूल, मसूरी कैंपटी रोड एमआईएस स्कूल, राजपुर रोड, विजय पार्क, निरंजनपुर, शिवम विहार, भूदगांव लेन, न्यू बस्ती दुर्गा मंदिर और न्यू बस्ती क्लेमेंट टाउन शामिल हैं।विकासनगर में पांच इलाके सील हो रखे हैं। विकास नगर में होप टाउन गर्ल्स स्कूल, कांताकुंज, ग्राम शंकरपुर, इंटरनेशनल स्कूल सेलाकुई और ग्राम विडोली कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में न्यू जाटव बस्ती सील है, जबकि डोईवाला में नवज्योति विहार को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।सील इलाकों में लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सरकार के अगले आदेश तक यह इलाके सील रहेंगे और यहां पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।