Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में कोरोनावायरस लगातार पैर पसार रहा है। ऐसे में सख्त से सख्त फैसले लेने का वक्त आ गया है। इस बीच उत्तराखंड के 6 जिलों में जिलाधिकारियों ने कोरोना कर्फ्यू का ऐलान किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के जिलाधिकारियों ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। हम आपको बता रहे हैं कि इस दौरान क्या खुलेगा और क्या नहीं। कर्फ्यू के दौरान निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फल सब्जी की दुकानें, डेयरी बेकरी मीट मछली की दुकाने, राशन की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें और पशु चारा की दुकानें 4:00 बजे तक ही खुली रह सकेंगी। पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगे। आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों और सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी के लिए आवागमन में छूट रहेगी। हवाई जहाज, ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट रहेगी। आगे पढ़िए