Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में हर दिन कोरोना के हजारों नए केस मिल रहे हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही अब भी खत्म नहीं हो रही। बीते दिन कोविड कर्फ्यू लागू होने से पहले बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान कोविड संबंधी नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गईं। कई लोग बिना मास्क पहने बाजार में घूमते नजर आए, ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अब उनसे दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। अब मास्क न पहनने पर दोगुने से भी ज्यादा जुर्माना वसूला जाएगा। सोमवार को सीएम तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। जिसमें सार्वजनिक स्थान और परिसर में मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना राशि बढ़ाने का फैसला लिया गया। ऐसे लोगों से अब जुर्माने के तौर पर 500 रुपये, 700 रुपये और 1000 रुपये वसूले जाएंगे।