कुल मिलाकर 72 घंटे में 207 लोगों की मौत..यानी हर 20 मिनट में 1 व्यक्ति की मौत हो रही है। आज मृत्यु के आंकड़े पर नजर डालिए।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest death toll update 6 pm 27 april
देहरादून: 44, 67, 96 ..ये आंकड़ा उत्तराखंड में बीते 3 दिनों का है। कुल मिलाकर 72 घंटे में 207 लोगों की मौत..यानी हर 20 मिनट में 1 व्यक्ति की मौत हो रही है। आज मृत्यु के आंकड़े पर नजर डालिए। इस वक्त उत्तराखंड में 43032 एक्टिव केस है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 189 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बागेश्वर जिले से 44, चमोली जिले से 214, चंपावत जिले से 58, देहरादून जिले से 2218, हरिद्वार जिले से 1024, नैनीताल जिले से 848, पौड़ी गढ़वाल से 132, पिथौरागढ़ से 98, रुद्रप्रयाग से 35, टिहरी गढ़वाल से 204, उधम सिंह नगर जिले से 397 और उत्तरकाशी जिले से 242 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कुल मिलाकर 208 इलाके सील कर दिए गए हैं। अब एक नजर आज हुई मौत पर डालते हैं। आरोग्यधाम अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 4 लोगों की मौत हुई है। बेस अस्पताल कोटद्वार में एक मरीज की मौत हुई है। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में 3 लोगों की मौत हुई है। दून अस्पताल में 10 लोगों की मौत हुई है। हिमालयन अस्पताल में चार लोगों की मौत हुई है। मिलिट्री अस्पताल देहरादून में 14 लोगों की मौत हुई है। सुभारती अस्पताल देहरादून में 5 लोगों की मौत हुई है। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 16 लोगों की मौत हुई है। महंत इंद्रेश अस्पताल में 10 लोगों की मौत हुई है। जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में 2 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज टूटे रिकॉर्ड..5703 लोग कोरोना पॉजिटिव, 96 लोगों की मौत
उत्तराखँड में कुल 2309 मरीजों की मौत। देहरादून में अब तक 1294 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
देहरादून के बाद सबसे अधिक मृत्यु नैनीताल जिले में हुई है जहां पर 348 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
नैनीताल के बाद सबसे अधिक मृत्यु दर हरिद्वार में दर्ज हुई है जहां पर 235 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए।
यूएस नगर में 157 मरीजों की मृत्यु हुई है।
पौड़ी गढ़वाल में 82, पिथौरागढ़ में 51, अल्मोड़ा में 31 संक्रमितों ने अब तक दम तोड़ा है।
बागेश्वर जिले में 18, उत्तरकाशी में 21, टिहरी गढ़वाल में 21, चमोली में 22, रुद्रप्रयाग में 17 और चंपावत में 12 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।
यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा..युवाओं के लिए अलर्ट
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 162562 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 4668
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1932
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 4496
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 2955
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 55605
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 29255
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 20203
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 8162
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 4057
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 2976
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 6414
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 17023
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 4816