Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना की दूसरी लहर अब प्रदेश के नौ पर्वतीय जनपदों में भी आफत बनने लगी है। यहां हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में छात्र और शिक्षक बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले पौड़ी के पैठाणी स्थित राठ महाविद्यालय में एक शिक्षक समेत 18 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब टिहरी के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में कोरोना बम फूटा है। यहां सुरसिंगधार के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले 129 छात्र कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यहां 24 अप्रैल को 95 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जबकि सोमवार को 34 और बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। छात्रों के बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव मिले सभी छात्रों को कॉलेज में ही आइसोलेट किया गया है। बता दें कि टिहरी के सुरसिंगधार में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज में कुल 208 बच्चे रहते हैं।