Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने कर्फ्यू के दायरे को भी पढ़ा दिया है। अब मसूरी विकासनगर हरबर्टपुर और डोईवाला में भी कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा नगर निगम ऋषिकेश देहरादून एवं छावनी परिषद गढ़ी कैंट और क्लेमेंटाउन में पहले ही कर्फ्यू का ऐलान हो चुका है। कर्फ्यू के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या नहीं। ये हम आपको बता रहे हैं... कर्फ्यू के दौरान निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फल सब्जी की दुकानें, डेयरी बेकरी मीट मछली की दुकाने, राशन की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें और पशु चारा की दुकानें 4:00 बजे तक ही खुली रह सकेंगी। पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगे। आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों और सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी के लिए आवागमन में छूट रहेगी। हवाई जहाज, ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट रहेगी। आगे पढ़िए