Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड में बस डिपो में खड़ी रोडवेज की 3 बसों में भीषण आग लग गई..खबर कई सवाल खड़े करती है। आखिर किस मकसद से और किसने 3 बसों में आग लगाई। दरअसल रामनगर रोडवेज बस डिपो में खड़ी तीन बसों में बु्धवार रात 2 बजे जबरदस्त आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की खबर फायर ब्रिगेड को की, तो फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्य ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिस पर आग लगाने शक है। उससे पूछताछ की जा रही है। रामनगर रोडवेज बस अड्डे में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पुरानी बसों को एक साइड पर खड़ा किया गया था। आग पुरानी बसों में लगी है। बताया जा रहा है कि इन बसों में बैठकर आसपास के असामाजिक तत्व शराब पीते हैं।स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई थी कि शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों को हटाया जाए। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि एक आरोपी को शक के आधार पर पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ सिंह रावत ने लिया बड़ा फैसला...चार धाम यात्रा स्थगित