Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों से देहरादून जिले में डर का माहौल है। यहां अस्पतालों, लैब और जांच केंद्रों में कोरोना की जांच कराने के लिए लोगों की कतारें लगी हैं। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे, इलाज के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि जब किसी एक मरीज की मौत होती है, तब कहीं जाकर दूसरे मरीज को बेड मिल पा रहा है। संक्रमण से लेकर मरीजों की मौत तक के मामलों में राजधानी देहरादून टॉप पर है। बीते 24 घंटे में यहां 2329 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 58 मरीजों की मौत भी हुई है। ये सभी मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। देहरादून जिले में अब तक कोरोना के 57934 केस सामने आ चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 39732 है। जिले में कोरोना से अब तक 1352 लोग दम तोड़ चुके हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए देहरादून जिले के 55 इलाके सील किए गए हैं।