उत्तराखंड में भीषण हादसा..ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को रौंदा..दो लोगों की दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर के काशीपुर में तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक एवं 64 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। पढ़िए पूरी खबर-
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Kashipur Accident: Kashipur Bike Tractor Accident
Image: Kashipur Bike Tractor Accident

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला कम होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। आए दिन सड़क हादसों की दिल दहला देने वाली खबरें प्रदेश से सामने आ रही हैं। लापरवाह चालकों की वजह से बेकसूरों की जान जा रही है। ऐसा ही कुछ हुआ है उधम सिंह नगर के काशीपुर में जहां पर रामनगर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। बता दें कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार 20 वर्षीय युवक और 64 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हादसे में लहूलुहान हुए युवक और अन्य व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सफाई कर्मचारी के हाथ लगी लॉटरी..IPL ड्रीम इलेवन टीम बनाकर जीते 1 करोड़
चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। सड़क दुर्घटना यूएसनगर के रामनगर रोड पर हुई है। मिली गई जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के दारापुर के निवासी 20 वर्षीय शिवम अपने 64 वर्षीय परिचित मुक्का व्यक्ति के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक शिवम चला रहा था तभी अचानक पीछे से रामनगर रोड पर बांके बिहारी पेट्रोल पंप के पास तेज गति से ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी और चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर ने शिवम की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद शिवम और मुक्का मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और दोनों को लहूलुहान हालत में काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं हादसे के बाद से ही ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार बताया जा रहा है और पुलिस चालक की खोजबीन कर रही है।