उत्तराखंड: पहाड़ में भी आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कोरोना, 11 जिलों के 237 इलाके सील

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए प्रदेश के 11 जिलों में 237 इलाके सील किए गए हैं, यहां प्रशासन के अगले आदेश तक सख्त पाबंदी लागू रहेगी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Uttarakhand containment zone update 30 april
Image: Uttarakhand containment zone update 30 april

देहरादून: कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में हालात गंभीर बने हुए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 122 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। संक्रमण के साथ मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। साथ ही कंटेनमेंट जोन की तादाद भी बढ़ रही है। प्रदेश के 11 जिलों में 237 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 53 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 43 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 3 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में सुमन विहार, ग्राम श्यामपुर समेत 4 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला में एक और कालसी में दो कंटेनमेंट जोन हैं। अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में एक, लक्सर में दो और भगवानपुर में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नैनीताल में कुल 41 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 38 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।

यह भी पढ़ें - 3 मई से पूरे देश में लगेगा लॉकडाउन? जानिए इस वायरल खबर का पूरा सच
मैदानों के साथ पहाड़ में भी स्थिति खराब है। पौड़ी के कोटद्वार में 07 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है। पौड़ी में एक और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं। उत्तरकाशी में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां 46 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 26, बड़कोट में 10 और पुरोला में 05 इलाके सील हैं। डुंडा में 2 और जोशियाड़ा में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में 43 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां किच्छा में 1, रुद्रपुर में 30, काशीपुर में 4 और सितारगंज में 7 इलाके सील हैं। गदरपुर में एक कंटेनमेंट जोन है। चंपावत में 18 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में 11, चंपावत में 02, बनबसा में 1, लोहाघाट में 2, बाड़ाकोट में 1 और पाटी में एक कंटेनमेंट जोन है। चमोली में गैरसैंण, घाट और कर्णप्रयाग में 1-1 इलाका सील है। टिहरी में 05, नरेंद्रनगर में 02 और कीर्तिनगर-घनसाली में दो इलाके सील हैं। रुद्रप्रयाग शहर में एक और ऊखीमठ में एक इलाका सील है। पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट ब्लॉक को सील किया गया है।