कोरोना: अब उत्तराखंड का देश में चौथा नंबर, प्रति लाख आबादी पर 460 पॉजिटिव

प्रति लाख आबादी की बात करें तो उत्तराखंड अब देशभर में चौथे नंबर पर आ गया है। पढ़िए ये आंकड़े
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Uttarakhand coronavirus statistics per lakh population
Image: Uttarakhand coronavirus statistics per lakh population

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है। प्रति लाख आबादी की बात करें तो उत्तराखंड अब देश में चौथे नंबर पर आ गया है। जी हां आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन प्रति लाख आबादी पर कोरोना पॉजिटिव मामलों के आधार पर देखें तो उत्तराखंड दिल्ली से आगे पहुंच गया है। देशभर के कई राज्यों से बदतर हालात उत्तराखंड में हैं। चलिए आपको प्रति एक लाख आबादी पर एक्टिव केस का आंकड़ा दिखाते हैं। इस मामले में देशभर के केवल तीन राज्य ही उत्तराखंड से आगे हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि इन तीन राज्यों में से दो राज्यों में लॉकडाउन लग चुका है। इसके अलावा जो राज्य इस मामले में उत्तराखंड से पीछे चल रहे हैं वहां दो से तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज प्रति 1 लाख आबादी पर 460 लोग पॉजिटिव हैं। इस मामले में केरल सबसे आगे है। केरल में 1 लाख आबादी में 822 पॉजिटिव हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में एक लाख की आबादी पर 589 लोग पॉजिटिव हैं। उधर कर्नाटक में 1 लाख की आबादी पर 502 सक्रिय संक्रमित हैं। चौथे नंबर पर है उत्तराखंड..यहां प्रति 1 लाख आबादी पर 460 लोग पॉजिटिव हैं। अब आप खुद सोच सकते हैं कि हालात कितने गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: ट्यूशन पढ़ने गए दो छात्र नदी में बहे, एक बच्चे की लाश बरामद..दूसरे की तलाश
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 180521 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 5226
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 2193
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 5060
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 3370
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 62056
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 32452
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 22540
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 8955
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 4207
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 3314
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 6826
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 19096
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 5226