Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: दूसरे राज्यों से पहाड़ लौटे प्रवासियों के साथ कोरोना संक्रमण भी पहाड़ चढ़ गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ों में भी बड़ी तादाद में लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा के साथ रुद्रप्रयाग जिले में भी हर दिन कई लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अकेले रुद्रप्रयाग जिले की बात करें तो शुक्रवार को 24 घंटों में यहां 166 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना काल में यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 3314 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना को मात देने वाले मरीजों का आंकड़ा 2506 है। इस वक्त जिले में कोरोना संक्रमण के 779 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों पर गौर करें, तो यहां अब तक 22 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।