Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड मैं कोरोनावायरस हर दिन अपने तेवर दिखा रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 5493 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 107 लोगों की मौत भी हुई है। आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून से आए हैं जो इशारा करते हैं कि देहरादून की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बीते 24 घंटे में देहरादून में 2266 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 163 बागेश्वर जिले से 146, चमोली जिले से 116, चंपावत जिले से 128, देहरादून जिले से 2266, हरिद्वार जिले से 578, नैनीताल जिले से 810, पौड़ी गढ़वाल जिले से 330, पिथौरागढ़ जिले से 135, रुद्रप्रयाग जिले से 59, टिहरी गढ़वाल जिले से 153, उधम सिंह नगर जिले से 503 और उत्तरकाशी जिले से 106 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में 256 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं.
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: 1 ही गांव में धार्मिक अनुष्ठान के बाद 31 लोग कोरोना पॉजिटिव..बाकी लोगों पर भी खतरा