Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर है। यहां कोरोना की वजह से एक शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। जी हां अल्मोड़ा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक रुद्रपुर कॉलेज की प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर एक शादी में शामिल होने अल्मोड़ा पहुंची थी। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उनकी जांच की गई। जांच में वो कोरोना पॉजिटिव मिलीं। खबर है कि अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रोफेसर भगवती जोशी रुद्रपुर पीजी कॉलेज में भूगोल विषय की सहायक प्रोफेसर थीं। वो अल्मोड़ा के शैल में एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद उन्हें सीधे बेस अस्पताल के कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। प्रोफेसर भगवती जोशी के पति प्रो पीसी तिवारी कुमाऊं विवि नैनीताल में भूगोल विभाग में तैनात हैं।