उत्तराखंड: दहेज में नहीं मिली फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख..ससुराल वालो ने बहू को घर से निकाला

दहेज में 50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पीड़ित ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Udham Singh Nagar Tanvi Dowry Case
Image: Udham Singh Nagar Tanvi Dowry Case

उधमसिंह नगर: दहेज विरोधी कड़े कानून बनने के बावजूद बेटियों को प्रताड़ित करने का सिलसिला थम नहीं रहा। आज भी लोगों को दुल्हन से प्यारा दहेज है, जिसके लिए बेटियां सताई जा रही हैं, तड़पाई जा रही हैं। ऊधमसिंहनगर में रहने वाली तन्वी के साथ भी यही हुआ। यहां दहेज में 50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पीड़ित ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित तन्वी का परिवार आर्यनगर मोहल्ले में रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि 14 दिसंबर 2014 को उसकी शादी संभल जिले में रहने वाले अमित कुमार तिवारी से हुई थी। अमित कैंब्रिज में नौकरी करता था। शादी में तन्वी के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस बनी देवदूत, आधी रात को ऑक्सीजन पहुंचाकर बचाई मरीज की जान
पति अमित कुमार, ससुर नाथूराम शर्मा, सास मालती शर्मा और जेठ अतुल कुमार कम दहेज लाने के लिए तन्वी को अक्सर ताना मारते थे। वो दहेज में 50 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी मांग रहे थे। तन्वी ने विरोध किया तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। रिश्ता बचाने के लिए तन्वी सब सहती रही, लेकिन एक दिन ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। बाद में तन्वी के पति ने उससे किसी भी तरह का रिश्ता रखने से इनकार कर दिया। ये भी कहा कि जब तक वो दहेज में 50 लाख नकद और फॉर्च्यूनर कार नहीं लाएगी, उसे घर में नहीं घुसने देंगे। कोई रास्ता न देख अब पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।