उत्तराखंड: नदी में मिली मां और दो बेटियों की लाश..चुन्नी से बंधे थे हाथ

तकों की शिनाख्त सिम्मी और उसकी दो बेटियों अजाना और फलक के रूप में हुई है। मौत का प्रारंभिक कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Khatima La: Mother daughters dead body found in Khatima river
Image: Mother daughters dead body found in Khatima river

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां हल्दी गेरा स्थाई चेक पोस्ट से 50 मीटर की दूरी पर देवहा नदी फीडर नंबर 30 नीचे महिला और उसकी दो बेटियों की लाशें बरामद हुई है। सभी के हाथ चुन्नी के सहारे एक दूसरे से बंधे हुए थे। लाशें मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त सिम्मी और उसकी दो बेटियों अजाना और फलक के रूप में हुई है। मौत का प्रारंभिक कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। नदी में शव देखने के बाद पुलिस ने तीनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शवों की शिनाख्त के लिए आस-पास के गांव वालों की मदद ली। पुलिस के मुताबिक मां का हाथ एक चुन्नी के सहारे दोनों बेटियों के हाथों से बना हुआ था। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात पिता और मां के बीच मारपीट हुई थी। एसआई बबीता टम्टा ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। उधर मृतका के भाई का कहना है कि सिम्मी की शादी को 12 साल हो चुके थे। पति अक्सर शराब पीकर पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। शनिवार देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जब दोनों में लड़ाई होती थी तो सिम्मी अपने बच्चों को लेकर अपने रिश्तेदार या फिर माता-पिता के घर आ जाती थी। लेकिन शनिवार की रात ऐसा नहीं हुआ। उधर एसएसपी दलीप सिंह कुमार का कहना है कि मृतका के पिता से पूछताछ की गई है। मृतका के पिता ने अपनी बेटी के पति पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दहेज में नहीं मिली फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख..ससुराल वालो ने बहू को घर से निकाला