Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के साथ कोरोना वायरस भी पहाड़ चढ़ गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी जिलों में भी स्थिति खराब है। इन जिलों में हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश के पहाड़ी जिलों में प्रत्येक रविवार को कर्फ्यू का निर्णय लिया गया है, हैरानी की बात ये है कि रविवार को कई इलाकों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी शराब की दुकानें खुली रहीं। जी हां एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक यही हाल उत्तरकाशी में भी दिखा। यहां रविवार को कोरोना गाइडलाइन के तहत मेडिकल स्टोर और फल-सब्जी की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शराब की दुकानें खुली रहीं। लोग शराब की दुकानों में शराब खरीदते भी नजर आए। कहा तो ये भी जा रहा है कि शराब कारोबारियों की पुलिसकर्मियों से सांठ-गांठ है। यही वजह है कि इनके लिए कोई गाइडलाइन मायने नहीं रखती।