Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन रिकॉर्ड तोड़ नए संक्रमित मिल रहे हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही लोगों में डर, घबराहट और बेबसी बढ़ती जा रही है। मुसीबत के वक्त में एक इंसान को दूसरे इंसान की मदद करनी चाहिए, लेकिन कुछ मुनाफाखोर मुसीबत के दौर में भी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे। इंजेक्शन, ऑक्सीजन के साथ प्राणरक्षक दवाओं की कालाबाजारी बढ़ गई है। कोविड संबंधी दवाइयों से लेकर ऑक्सीमीटर जैसे मेडिकल उपकरण तीन से चार गुना दामों में बेचे जा रहे हैं। अपनों की जान बचाने के लिए लोग इन्हें खरीद भी रहे हैं। नैनीताल के हल्द्वानी में भी यही हो रहा था। यहां एक मेडिकल स्टोर का मालिक नॉट फॉर सेल लिखी दवाईयां भी हजार-हजार रुपये में बेच रहा था। ऑक्सीमीटर समेत दूसरे उपकरण और दवाईयों के लिए भी मनमाने दाम वसूले जा रहे थे।