Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में हर तरफ डर का माहौल है। ऑक्सीजन और इलाज न मिल पाने के कारण दम तोड़ते लोगों की तस्वीरें दिल दुखा रही हैं। हालांकि इस बुरे वक्त में भी कुछ लोग हैं, जो दूसरों को उम्मीद दे रहे हैं। उन्हें बता रहे हैं कि इंसानियत खत्म नहीं हुई है, कोरोना महामारी का मुकाबला हमें मिलकर करना होगा। उत्तराखंड पुलिस के जवान भी मुसीबत के इस वक्त में जीवन रक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। कोविड मरीजों को अस्पताल पहुंचाना हो, ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने हों या फिर प्लाज्मा डोनेट करना हो...पुलिसकर्मी जनता की सेवा के लिए बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं। सोमवार को देहरादून पुलिस लाइन में हुए शिविर में 50 पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट किया। इसके इस्तेमाल से कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने कहा कि कोविड संक्रमितों की मदद के लिए हम हर वक्त तैयार हैं। जो पुलिसकर्मी कोरोना को मात दे चुके हैं और प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं। वो पुलिस लाइन में सैंपल दे सकते हैं।