Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप उत्तराखंड में है कोरोनावायरस वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तराखंड को वैक्सीन की 1.20 खुराक मिल चुकी हैं। मंगलवार को वैक्सीन की नई खेप देहरादून पहुंच गई। इसके अलावा सोमवार को वैक्सीन की दो लाख खुराक मिल चुकी थी। नई डोज आने के बाद यह तय हो गया है कि अब उत्तराखंड में टीकाकरण फिर से रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि इस वक्त पहाड़ के जिलों में मौसम खराब है। इस वजह से वहां वैक्सीन नहीं पहुंच पाई है। कुल मिलाकर बीते 2 दिन में उत्तराखंड को कोरोनावायरस वैक्सीन की करीब 3.20 डोज मिल चुकी है। अब टीकाकरण पहले की तरह संचालित हो सकेगा। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह मार्तोलिया ने मीडिया को बताया कि राज्य के पास अभी पर्याप्त वैक्सीन है। इससे अगले कुछ वक्त तक टीकाकरण में कोई समस्या नहीं आएगी। इस वक्त उत्तराखंड में हर दिन करीब 40 से 50 हजार लोगों का टीकाकरण करवाया जा रहा है। बीच में वैक्सीन का स्टॉक कम होने की वजह से टीकाकरण की रफ्तार भी धीमी पड़ गई थी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वैक्सीन को एक बड़ा हथियार माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लगाने के बाद कोरोनावायरस का खतरा बेहद कम हो जाता है