Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखँड सरकार एक सख्त फैसला ले सकती है। लगातार कोरोनावायरस के केस बढ़ रहे हैं और देखा जा रहा है कि लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान भी कई जगह भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार सख्त फैसला ले सकती है। हालांकि केन्द्र की बात करें तो केन्द्र सरकार ने पूरे राज्या में लॉकडाउन की बात नहीं कही है। केन्द्र सरकार ने कहा कि जिन जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर हो1, वहां लॉकडाउन पर विचार संभव है। लेकिन उत्तराखंड के हालात बेकाबू हैं। यहां ज्यादातर जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादाहै।कर्फ्यू के बाद भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश के कुछ मंत्री भी अब लॉकडाउन की पैरवी कर रहे हैं। वन मंत्री हरक सिंह रावत कह चुके हैं कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। ऐसे में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक आज एक अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अन्य मंत्री भी इस मीटिंग में शामिल होंगे। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोई बड़ा फैसला किया जाएगा। पिछली बार जब कैबिनेट मीटिंग हुई थी तो उससे पहले भी कुछ मंत्रियों की ओर से लॉकडाउन की पैरवी की गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उस वक्त कोविड कर्फ्यू पर भरोसा जताया था। ऐसे में आज किसी बड़े फैसले की उम्मीद है।