उत्तराखंड: पहाड़ में भी बेकाबू हुआ कोरोना..12 जिलों में 279 कंटेनमेंट जोन

कोरोना संक्रमण के साथ इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। संक्रमण रोकथाम के लिए 12 जिलों में 279 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: 279 Containment zones in 12 districts of Uttarakhand
Image: 279 Containment zones in 12 districts of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना हर दिन डराने वाले रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 7028 नए संक्रमित मिले हैं। हालात किस हद तक बिगड़ गए हैं, इसके बारे में बताते हुए ही कलेजा कांप उठता है। मंगलवार को प्रदेश में 85 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसी तेजी से नए कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 12 जिलों में 279 इलाके सील किए गए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 64 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 48 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 6 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में सुमन विहार, ग्राम श्यामपुर समेत 5 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला और कालसी में दो-दो कंटेनमेंट जोन हैं। त्यूनी में भी एक कंटेनमेंट जोन है। अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में 5 और भगवानपुर में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नैनीताल में कुल 43 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 38, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में लग सकता है कम्प्लीट लॉकडाउन..आज हो सकता है बड़ा फैसला
पहाड़ी जिलों में पौड़ी के कोटद्वार में 07 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है। पौड़ी में 3 और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं। उत्तरकाशी में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां 60 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 42, बड़कोट में 10 और पुरोला में 05 इलाके सील हैं। जोशियाड़ा में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में 49 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां रुद्रपुर में 37, काशीपुर में 4 और सितारगंज में 7 इलाके सील हैं। गदरपुर में एक कंटेनमेंट जोन है। चंपावत में 20 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में 13, चंपावत में 02, बनबसा में 1, लोहाघाट में 2, बाड़ाकोट और पाटी में एक-एक कंटेनमेंट जोन है। चमोली में गैरसैंण, घाट और कर्णप्रयाग में 1-1 इलाका सील है। टिहरी में 05, नरेंद्रनगर में 02 और कीर्तिनगर-घनसाली में दो इलाके सील हैं। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ, जखोली और नगर क्षेत्र में एक-एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट ब्लॉक को सील किया गया है। अल्मोड़ा में भी दो इलाके सील किए गए हैं।