Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है और सरकार लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। अब तक माना जा रहा है कि 15 दिन का लॉकडाउन लग सकता है। खबर है कि मंत्रियों ने सीएम से कहा है कि अब हालात 15 दिन के पूर्ण लॉकडाउन के आ चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 20 मई तक उत्तराखंड में लॉकडाउन लग सकता है। अगर 10 दिन के लिए लॉकडाउन लगा तो 15 मई तक उत्तराखंड में सख्ती रह सकती है। खबर है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो तमाम जिलों के जिला अधिकारी अपने स्तर पर कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। आपको बता दें अभी उत्तराखंड में 6 मई तक सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू है। ऐसे में इस को कितने दिन बढ़ाया जाएगा यह महत्वपूर्ण होगा। आपको बता दें कि चर्चाओं का दौर है कि उत्तराखंड में पूर्ण लॉक डाउन लग सकता है। जल्द ही सीएम कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।