Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार लोग बढ़ते हुए कोविड की चपेट में आ रहे हैं। सभी जिलों के मुकाबले राजस्थानी देहरादून में केस सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित इसी जिले में मिल रहे हैं। बढ़ते मामलों के बाद अब देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा भी इससे बच नहीं सके और उनको भी इस संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया। जी हां, मेयर सुनील उनियाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद उनको मेयर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि उन्होंने शुरुआती लक्षण दिखने के बाद अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और पोस्ट कर अपील की है कि बीते दिनों उनकी संपर्क में आने वाले सभी लोग कृपया अपना टेस्ट करवा लें