कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश के सभी 13 जिलों में 315 इलाके सील किए गए हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: 315 Containment Zone in Uttarakhand
देहरादून: प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आगे बढ़ रही है। राज्य में बुधवार को 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 7783 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन के बजाय मिनी लॉकडाउन पर भरोसा जताया है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के संपूर्ण जिला क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। प्रदेश के 13 जिलों में 315 इलाके सील किए गए हैं। देहरादून में 60 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 43 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 6 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में सुमन विहार, ग्राम श्यामपुर समेत 5 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला और कालसी में दो-दो कंटेनमेंट जोन हैं। त्यूनी और चकराता में भी दो कंटेनमेंट जोन हैं।
अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में 5 और भगवानपुर में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
नैनीताल में कुल 61 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 56, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।
पहाड़ी जिलों में पौड़ी के कोटद्वार में 07 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है। पौड़ी में 3 और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं।
उत्तरकाशी में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां 60 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 42, बड़कोट में 10 और पुरोला में 05 इलाके सील हैं। जोशियाड़ा में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
ऊधमसिंहनगर जिले में 66 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां रुद्रपुर में 54, काशीपुर में 4 और सितारगंज में 7 इलाके सील हैं। गदरपुर में एक कंटेनमेंट जोन है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 5 जिलों में 10 मई तक सख्त कर्फ्यू..सिर्फ दो दिन खुलेंगी राशन की दुकानें..पढ़िए नियम
चंपावत में 21 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में 14, चंपावत में 02, बनबसा में 1, लोहाघाट में 2, बाड़ाकोट और पाटी में एक-एक कंटेनमेंट जोन है।
चमोली में गैरसैंण, घाट और कर्णप्रयाग में 1-1 इलाका सील है।
टिहरी में 05, नरेंद्रनगर में 02 और कीर्तिनगर-घनसाली में दो इलाके सील हैं। कंडीसौड़ में भी एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ, जखोली और नगर क्षेत्र में चार कंटेनमेंट जोन बने हैं। पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट ब्लॉक को सील किया गया है।
अल्मोड़ा में भी दो इलाके सील किए गए हैं, जबकि बागेश्वर जिले में एक कंटेनमेंट जोन हैं। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक कड़ी पाबंदियां लागू रहेंगी। जरूरत के सामान की आपूर्ति प्रशासन कराएगा।