Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में उत्तराखंड के सभी महाविद्यालयों में 7 मई से 12 जून तक अवकाश घोषित कर लिया गया है। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पर्वतीय और मैदानी सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित हो गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुके हैं। उप सचिव उत्तराखंड शासन शिव स्वरूप त्रिपाठी की ओर से उत्तराखंड के उच्च शिक्षा निदेशक और सभी कुलपतियों को आदेश जारी कर दिए गए। आदेश में लिखा गया है कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की दूसरी लहर को देखते हुए पूर्व एवं भविष्य में दे अब कारणों के साथ समायोजन करते हुए 5 मई से 12 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था। इसे देखते हुए 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस अपने चरम पर है। ऐसे में शासन की तरफ से हर तरह की सावधानी बरती जा रही है। देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में 10 मई तक पूर्ण करती हूं लगाया गया है बोलो तब उधर अब उत्तराखंड में सभी कॉलेजों में 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।