Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पूरा प्रदेश कोविड-19 की लहर में संक्रमित हो रहा है ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथ ही कहा गया है कि लोगों की अधिक से अधिक मदद कर सकें। इसके साथ ही केबिनेट मंत्री हरक सिंह की ओर से बयान जारी किया गया है कि शादियों को कुछ समय के लिये स्थगित कर दिया जाय ताकि संक्रमण न फैले।सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल की ओर से भी बयान दिया गया है कि विवाह समारोह से संक्रमण और तेजी से फैल रहा है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा के पौड़ी के विधायक मुकेश कोली इन दिनों पौड़ी पहुंचकर विवाह में शामिल होकर वापस देहरादून जा रहे हैं। साथ ही कोविड की जो गाइडलाइंस है उनका भी उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद एनएसयूआई की पौड़ी इकाई की ओर से उनको पद से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।