Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच हिंसक जानवर ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का सबब बने हुए हैं। कहीं हाथियों का आतंक चरम पर है तो कहीं गुलदार बस्तियों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। मामला पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र का है। जहां एक गुलदार ने दिनदहाड़े पूर्व सैनिक के घर में घुसकर दो लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। घटना जवाहर चौक क्षेत्र की है। यहां पूर्व सैनिक कुंडल सिंह मनराल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीते रोज जब घर के लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे, तभी एक गुलदार घर में धमक पड़ा। गुलदार को देख घर में मौजूद सदस्य चीखने-चिल्लाने लगे। लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार बाहर बरामदे में दुबक कर बैठ गया। लोगों को लगा कि गुलदार जंगल की तरफ चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आंगन में बैठा गुलदार अचानक कुंडल सिंह मनराल पर झपट पड़ा.