Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है..उत्तराखंड में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, बोर्डिग, निजी स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शासन द्वारा 30 जून 2021 तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा। अगर कोई निजी भी स्कूल छात्रों के हित में ऑनलाइन माध्यम के जरिए पढ़ाई करवाना चाहता है, तो उसे अपनी सुविधा अनुसार यह काम करना होगा। इसका सीधा मतलब यह है कि जिस स्कूल के पास ऑनलाइन स्टडी के लिए सुविधाएं हैं तो वह करवा सकता है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी घोषणा कर दी है और आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड में सभी कॉलेजों में भी अवकाश घोषित किया जा चुका है। कोरोनावायरस के इस दौर में घर पर रहें सुरक्षित रहें और सावधान रहें