Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए कोरोनावायरस के मोर्चे पर आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज भले ही 8390 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 4771 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 158903 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यानी पूरे उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 71174 एक्टिव के बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा में 206, बागेश्वर में 0, चमोली में 305, चंपावत में 197, देहरादून में 1960, हरिद्वार में 561, नैनीताल में 860, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में 41, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी में 26, उधमसिंहनगर में 465, उत्तरकाशी में 239 लोगों ने कोरोना को मात दी और घर लौटे। कुल मिलाकर आज 4771 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उम्मीद करते हैं कि अब हर दिन ऐसे ही खबर सुनने को मिले। आगे देखिए कि उत्तराखंड के हर जिले से अब तक कितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।