उत्तराखंड से बड़ी खबर...विधायक राजकुमार ठुकराल पर देर रात चली गोलियां

रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल पर देर रात गोलियां चली है। जी हां इस हमले में विधायक राजकुमार ठुकराल बाल बाल बचे हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rajkumar Thukral: Firing on MLA Rajkumar Thukral rudrapur
Image: Firing on MLA Rajkumar Thukral rudrapur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले से एक बहुत बड़ी खबर है। रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल पर देर रात गोलियां चली है। जी हां इस हमले में विधायक राजकुमार ठुकराल बाल बाल बचे हैं। मामला देर रात का बताया जा रहा है, जब विधायक राजकुमार ठुकराल पर गोलियों से हमला हुआ। मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति पर गोली के छर्रे लगे हैं। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। विधायक राजकुमार ठुकराल पर गोली किसने चलाई इसकी अभी जांच जारी है और पुलिस लगातार जांच में जुटी है। देर रात ही घटनास्थल पर एसएसपी उधम सिंह नगर एसपी सिटी समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। खबर है कि विधायक राजकुमार ठुकराल एक विवाद को सुलझा नहीं गए थे उन स्टॉप खबर है कि आरोपी फायरिंग करके मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक कार को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक विधायक राजकुमार ठुकराल अपनी मां से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी एलाइंस कॉलोनी के पास दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विधायक राजकुमार ठुकराल ने गाड़ी रुकवा और बीच-बचाव करने लगे आरोप है कि विवाद में शामिल लोग विधायक राजकुमार ठुकराल से उलझ गए इस दौरान एक युवक ने अपने वाहन से बंदूक निकाली और विधायक पर फायर कर दिया। हमले में विधायक तो बच गए लेकिन नरेंद्र छाबड़ा नाम के व्यक्ति को गोली के छर्रे लग गए। आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 18 से 44 साल वाले ध्यान दें..2 दिन में शुरू हो रहा है कोरोना वैक्सीनेशन