Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: सवाल ये है कि क्या आज देहरादून में 15 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगेगा? उत्तराखंड में कोरोनावायरस में हाहाकार मचा दिया है। पहाड़ों में भी यह वायरस अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। देहरादून जिला अब देश के टॉप 10 जिलों में शामिल हो चुका है और यहां संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। ऐसे में खबर है कि कई विधायकों ने सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि अगर कोरोनावायरस से बचना है तो कम से कम 15 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाना जरूरी है। माना जा रहा है कि देहरादून में 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ऐसा नहीं हुआ तो कर्फ्यू और भी ज्यादा सख्ती से लागू होगा। लोगों को मिल रही कई तरह की छूट खत्म हो सकती है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भरोसा दिया है कि आज इसे लेकर फैसला होगा। इस वक्त देहरादून में 10 मई की सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू है। अलग-अलग जगहों के लोग संपूर्ण लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर, पूर्व मंत्री खजान दास और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात में कहा है कि इस वक्त उत्तराखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार करना चाहिए। अगर लॉकडाउन नहीं लगता, तो कर्फ्यू में मिल रही छूट खत्म होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने दोनों विकल्पों पर विचार करने का आश्वासन दिया है और 10 मई से नया सिस्टम लागू हो सकता है। यह लगातार देखा जा रहा है कि लोग लगातार सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं। देहरादून में हालात विकराल होते जा रहे हैं। ऐसे में आज क्या फैसला होगा यह देखना दिलचस्प होगा।