Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोनावायरस के पढ़ते हुए मामले अब उत्तराखंड में डराने लगे हैं। आज सरकार बड़ा फैसला ले सकती है जिसमें 1 जिले से दूसरे जिले के बीच आवाजाही पर सशर्त रोक लगाने की तैयारी है। इसी तरह से राज्य से बाहर जाने पर भी रोक सकती लग सकती है। राज्य में बाहर से आने पर भी रोक लग सकती है। 10 मई को 5:00 बजे सुबह उत्तराखंड में कर्फ्यू की मियाद खत्म हो रही है और सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि सरकार पर इस वक्त सख्त कदम उठाने का दबाव है। मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने विवाह समारोह हो और अन्य आयोजनों से दूर रहने की अपील कर इसका संकेत भी दे दिया था। ऐसे में अब प्रदेश सरकार आवाजाही को नियंत्रित करने की कोशिश में है। विधायकों ने सीएम को देहरादून में कम से कम 15 दिन संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि कोरोनावायरस मामले जिस तरह बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए सख्त कदम उठाने की तैयारी है। इस के क्या-क्या तरीके होंगे और यह तरीके किस तरह से लागू होंगे इस पर विचार हो रहा है। सरकार की कोशिश है कि हर कीमत पर कोरोनावायरस संक्रमण रोका जाए।