उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें..17 मई तक लगा लॉकडाउन

अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे हैं, तो ध्यान दें...दोनों जगह 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है...पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Delhi Curfew: 1 week curfew extended  in Delhi 9 may
Image: 1 week curfew extended in Delhi 9 may

देहरादून: अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बड़ी खबर है। दिल्ली में 17 मई का कर्फ्यू लगाने की तैयारी हो चुकी है। जी हां दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने सरकार को टेंशन में डाल दिया है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच एक मीटिंग हुई। मीटिंग में तय हुआ है कि लॉकडाउन का बढ़ाया जाए। आज रात से 17 मई तक संपूर्ण दिल्ली में कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जो अगले सोमवार 17 मई की सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान बहुत की जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को ही आवाजाही की इजाजत होगी। दिल्ली में अगले सोमवार तक कर्फ्यू लगाने की पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। इस बाबत सरकार द्वारा घोषणा हो गई है। इस बारे में सरकार की तरफ से आदेश जारी हो गए हैं।