Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। खासतौर पर पहाड़ों में बुरा हाल है। पहाड़ में कोरोना संक्रमण अगर बुरी तरह फैला, तो इसकी भयावहता का अंदाजा आप भी नहीं लगा सकते। पहाड़ों में कोरोना संक्रमण ना फैले, इसके लिए सख्त गाइडलाइन जारी की गई हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को 72 घंटे पहले की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट दिखआनी होगी। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा एक और गाइडलाइन है। ये गाइडलाइन राज्य के एक जिले से दूसरे जिले में सफर करने वालों के लिए है। ध्यान दें...अगर आप देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और यूएसनगर से पहाड़ जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट या फिर रैपिड एंटीजन रिपोर्ट हर हाल में दिखानी होगी। रविवार को तीरथ सरकार की ओर से जारी एसओपी के अनुसार, जिला बॉर्डर पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। राज्य में प्रवेश करने के लिए स्मार्ट सिटी वेबपोर्टल पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।