Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना मैदान से लेकर पहाड़ तक तबाही मचा रहा है। बीते रविवार जब आप लोग घरों में टीवी पर कोरोना के आंकड़े देख रहे थे, ठीक उसी वक्त प्रदेश में कई कोरोना संक्रमित एक-एक सांस के लिए तड़प रहे थे। रविवार को प्रदेश में 180 लोग कोरोना से जंग हार गए। हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं, लेकिन लोग अब भी सुधर नहीं रहे। कोविड नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। बात करें कुमाऊं मंडल की तो यहां कोविड नियमों के उल्लंघन में ऊधमसिंहनगर जिले के लोग नंबर एक पर है। यहां पिछले 27 दिनों में मास्क न पहनने वाले 22021 लोगों का चालान हुआ। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं करने पर 10182 लोगों का चालान किया गया है। दूसरे जिलों में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। नैनीताल जिला कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 10182 लोगों पर बिना मास्क और 8015 लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने पर कार्रवाई हुई है।